फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP launched communicable disease control campaign

सांसद ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MP launched communicable disease control campaign
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने जन-जागरुकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में सांसद ने सभी विभागों को अपने दायित्व को पूरी तरह से निर्वहन करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मेले में संचारी अभियान से संबंधित गोष्ठी आयोजित करके अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई, जल जमाव न होने देने, मच्छरों के उन्मूलन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वेक्टर बोर्न के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया की यह अभियान पूरे जुलाई माह चलेगा। इसके तहत मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं संचारी रोग जैसे मष्तिस्क ज्वर, कालाजार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, फाइलेरिया, जेई, एईएस आदि को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा गतिविधियां की जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी अपने घरों के आसपास गंदगी एवं जलजमाव न होने दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय, एडीपीआरओ गुलाब सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. आरबी यादव, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जियाउल होदा व संचारी रोग विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed