फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Most of the contenders have gone underground after violent clashes

हिंसक झड़प के बाद अधिकांश दावेदार हो गए हैं भूमिगत

Sun, 04 Apr 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Most of the contenders have gone underground after violent clashes
नरही। थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात हुई हवाई फायरिंग के बाद से गांव में दहशत है। पंचायत चुनाव में भागीदारी के इच्छुक अधिकांश दावेदार भूमिगत हो चुके हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो, विकास खंड सोहांव के पिपरा कला गांव में पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों के बीच गहमागहमी बढ़ गई है। परिणामस्वरूप शुक्रवार की रात क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो दावेदारों आकाश सिंह एवं मनीष सिंह धीरज के बीच हुई हिंसक झड़प एवं हवाई फायरिंग हो गई। गनीमत थी कि सूचना मिलते ही नरहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई और बल प्रयोग कर हालात पर काबू किया। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव में भय का माहौल है। चुनाव में भागीदारी के इच्छुक दावेदार पुलिस के भय से भूमिगत हो गए हैं। इस संबंध में नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि गांव में हालात सामान्य है। हिंसक घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed