{"_id":"680bed9e7c8ef10a87034ea1","slug":"more-than-one-lakh-students-took-the-exam-92-thousand-passed-ballia-news-c-190-1-svns1007-138428-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक लाख से ज्यादा ने दी थी परीक्षा, 92 हजार पास हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक लाख से ज्यादा ने दी थी परीक्षा, 92 हजार पास हुए
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से बरती गई सख्ती का सीधा असर इस बार की परीक्षा के दौरान दिखा था।
हाईस्कूल और इंटर के पंजीकृत कुल 126763 के सापेक्ष 116190 ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि 10573 ने परीक्षा में भाग नहीं लियाा था। इनमें से कुल 92217 परीक्षार्थी ही परीक्षा को पास कर सके हैं। यहीं नहीं छात्रों के प्राप्तांक प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है।
पिछली बार 98,423 परीक्षार्थी पास हुए थे। इस बार 6206 परीक्षार्थी कम पास हुए हैं। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सभी 613 स्कूलों से इस बार 126763 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
इनमें हाईस्कूल के 59669 के छात्र शामिल थे। जिनमें 32596 छात्र और 27069 छात्राएं शामिल रही। इनमें से 53799 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 5870 ने भाग नहीं लिया। इनमें से 46245 छात्र ही परीक्षा पास कर सकें। जबकि 7554 छात्र-छात्राएं परीक्षा में फेल हो गए। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 67094 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 39379 छात्र और 27713 छात्राएं शामिल रही। परीक्षा के दौरान 4783 ने भाग लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
जबकि 62311 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 45972 छात्र ने सफलता हासिल की है। जबकि 16339 परीक्षार्थी फल हो गए है।
जबकि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में यह आंकड़ा करीब 13904 था। तब 177 केंद्रों पर 138706 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
बीते वर्ष नौ मार्च को घोषित हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा फल में हाईस्कूल में लड़़कियों का वर्चस्व रहा तो इंटरमीडिएट में छात्राें ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 87.8 फीसद बच्चों ने बाजी मारी थी। जबकि इंटरमीडिएट में 70.71 प्रतिशत बच्चे परीक्षा पास करने में सफल रहे थे।