फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 1317 patients visited OPD

Ballia News: ओपीडी में 1317 से ज्यादा मरीज पहुंचे

Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
More than 1317 patients visited OPD
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : विद्यालय
बलिया। मौसम में बदलाव के बीच सर्दी-जुकाम और सीने में जकड़न के रोगियों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ी है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1317 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसमें 62 सांस की समस्या वाले रहे। 28 मरीज सीने में जकड़न से परेशान थे। 82 से ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल से पीड़ित थे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में 158 मरीज पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर 29 मरीजों को छुट्टी दी गई। 129 मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सक की सलाह पर कुछ मरीजों को ऑक्सीजन लगाने के बाद राहत मिली। चिकित्सक के अनुसार सांस फूलने के कारण अटैक की संभावना अधिक होती है। अस्पताल के आंकड़े को दर किनार करें तो पिछले सात दिन में 19 से ज्यादा मरीज हायर सेंटर रेफर हुए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि मौसम के बदलाव से संक्रमण बीमारी की चपेट में आने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तबीयत खराब होने पर नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करे। ताजे फलों का सेवन करे। एसी और कूलर वाले स्थान से निकल कर अचानक धूप में न जाएं और न ही धूप से आते ही ऐसे स्थान पर जाएं। शरीर का तापमान सामान्य होने पर ही जाएं। घर के आसपास साफ सफाई रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed