फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mobile picture exhibition vehicle departed

सचल चित्र प्रदर्शनी वाहन को किया गया रवाना

Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mobile picture exhibition vehicle departed
बलिया। सचल चित्र प्रदर्शनी वाहन को अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना के प्रति सावधान रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि हम सबको कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए दो गज दूरी, मास्क पहनना और अपने हाथों को साबुन पानी से 20 सेकंड तक धोना जरूरी है। कहा कि जब तक कोरोना वायरस संक्रमण की दवाई और वैक्सीन नहीं आ जाती हमें कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए एहतियाती कदम अपनाना होगा और दूसरों को भी इसके के लिए प्रेरित करना होगा, तभी कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आएगी और हम स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने बताया कि आम जन को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु यह अभियान जनपद में चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को सचल चित्र प्रदर्शनी, पोस्टर, बैनर, हैंडबिल और स्टिकर के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक दल मनोज पासवान एंड पार्टी मऊ द्वारा मनोरंजक लोक गीतों के माध्यम से आम जन को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed