फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLa put foundation stone of various planning

विधायक ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Sun, 14 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 14 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLa put foundation stone of various planning
विधायक ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन

संवाददाता
रसड़ा। क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने रोड, नाली तथा सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कसबे में विकास की गति धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी। उन्होंने नगर के लिए करोड़ों के विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत रसड़ा का विकास का संकल्प दोहराया।

विधायक सिंह ने कहा कि कोटवारी मोड़ से हिता के पूरा चौराहा तक फोरलेन की सड़क बनाई जाएगी। जिसके बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। बताया कि अलग-अलग मार्गों पर करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें जग्गू गोंड भरसाय से रामकिेशुन के मकान तक 12.30 लाख का सीसी रोड, कुरेशीनगर में 34 लाख की लागत से नाला तथा सीसी रोड, महावीर अखाड़ा से धोबई मोहल्ले तक 16.50 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया गया है। शराब भट्ठी से मुन्ना नेता के घर होते हुए हल्दी हट्टा तक सीसी रोड तथा बीच में पेवर ब्लाक से सड़क का निर्माण 39.90 लाख की लागत से बनाया गया है। शिवमंदिर से मठिया होते हुए सोनईडीह गांव तक सीसी रोड तथा बीच में पेवर ब्लाक 39.90 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा।  इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, अशोक जायसवाल, मिंटू, मोनू जायसवाल, अमीत, गोपालजी, सचींद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, इंदल सिंह, सुरेश राम आदि लोग रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed