फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA heard the problems in public court

Ballia News: जनता दरबार में विधायक ने सुनीं समस्याएं

Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
MLA heard the problems in public court
बेल्थरारोड। सुभासपा के विधायक हंसू राम ने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंचे लोगों ने जनहित से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। इस दौरान जलनिकासी, विद्युत, सड़क, पेंशन, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले सामने आए। विधायक ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनीं तथा समस्याओं के यथोचित निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के निराकरण को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान आवश्यक है। चेताया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर सुलझ सकने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जाए। विधायक ने जनसेवा को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed