फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA became angry, cleaning of silt started

विधायक हुए खफा तो शुरू हुई सिल्ट की सफाई

Sat, 26 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA became angry, cleaning of silt started
खेतो में भरे पानी को देखते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
बैरिया। श्रीनगर-तुर्तीपार तटबंध पर देवपुर मठिया के पास बने रेगुलेटर के मुहाने पर सिल्ट जमा होने से रेगुलेटर से घाघरा में पानी नहीं जा रहा था। इससे तीन हजार एकड़ से अधिक खेत में पानी भर गया जिससे किसानों के सामने रबी की बोआई को लेकर समस्या पैदा हो गई। किसानों की शिकायत पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से बात कर नाराजगी जताई। इसके बाद रेगुलेटर के मुहाने पर सिल्ट की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां किसानों ने अपनी समस्याएं बताई। इसके बाद विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी पटेल से समस्या के समाधान के लिए बात करनी चाही लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद विधायक ने जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से फोन कर मामले की जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने विधायक को फोन किया तो उन्होंने अधिशासी अभियंता का जमकर क्लास ली और तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। विधायक के तल्ख तेवर को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने तत्काल मजदूरों को लगाकर रेगुलेटर के मुहाने से सिल्ट की सफाई शुरू कराई। वहीं विधायक को आश्वस्त किया कि दो दिनों के अंदर पोकलेन लगाकर पूरी तरह से रेगुलेटर के मुहाने को साफ करा दिया जाएगा जिससे जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर, बघमरिया, भैंसहा, झरकटहां, श्रीकांतपुर, चौबेछपरा, छपरा सारिब, नवका गांव, भाखर सहित कई गांवों के किसान खेतों में जलभराव से परेशान हैं। किसान रमाशंकर सिंह, बड़क तिवारी, छोटू सिंह, नथुनी सिंह, संतोष सिह, मुकेश यादव आदि ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी व विधायक से आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed