फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Mission Rejuvenation' dying in council schools

परिषदीय विद्यालयों में दम तोड़ रहा 'मिशन कायाकल्प'

Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
'Mission Rejuvenation' dying in council schools
बलिया। ‘मिशन कायाकल्प’ योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। हाल यह है कि विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, डेस्क, बेंच नहीं हैं। विभाग का कहना है कि ग्राम पंचायतें इस दिशा में गंभीर नहीं हैं। कायाकल्प योजना के तहत 2250 के सापेक्ष अब तक 19 बिंदुओं पर महज 89 विद्यालय ही संतृप्त है। 1460 परिषदीय विद्यालयों में योजना के 14 पैरामीटरों को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच फीसदी ऐसे भी स्कूल है, जहां अब शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जबकि 70 प्रतिशत स्कूल में सबमर्सिबल भी लग चुके हैं। इसके उलट कायाकल्प योजना से संतृप्त होने वाले 50 फीसद परिषदीय स्कूलों में अब भी बच्चे दरी व टाट पर बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हैं। जबकि 42 प्रतिशत विद्यालय आज भी बगैर चहारदीवारी के संचालित हो रहे है। हालांकि इन सबके बीच अच्छी बात यह है कि 91 प्रतिशत स्कूलों में बालिकाओं के लिए और 88 फीसद सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कायाकल्प योजना के जिला समन्वयक सत्येंद्र राय ने बताया कि कायाकल्प कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव की है। उन्हें बेहतर ढंग से काम कराना चाहिए। मिशन कायाकल्प योजना से जिन गांव में पैसा था तो वहां के ग्राम प्रधान काम करा दिए हैं। अब तक जो विद्यालय योजना से संतृप्त नहीं हुए है, उनको शीघ्र ही कायाकल्प योजना के सभी पैरा मीटरों पर संतृप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed