फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   minor girl dead body found in drain in ballia doubts of murder after assault

बलिया: नाले में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Nov 2021 05:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 05:51 PM IST
सार

बलिया के मुज के डेरा गांव के निकट मंगलवार सुबह भागड़ नाले में किशोरी की लाश मिलने से आसपास के गांवो में सनसनी फैल गई। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। किशोरी का शिनाख्त नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
minor girl dead body found in drain in ballia doubts of murder after assault
नाले में मिला किशोरी का शव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बलिया जिले के सोनबरसा- इब्राहिमाबाद मार्ग पर मुज के डेरा गांव के निकट भागड़ नाले में 15-16 वर्षीय किशोरी का शव पानी में अस्त-व्यस्त हालत में उतराया मिला। किशोरी के अस्त-व्यस्त कपड़ों को देखने से दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है। कहा जा रहा है कि शव को छिपाने के लिए भागड़ नाला में जलकुंभी के नीचे डाल दिया गया था।

विज्ञापन


शव मंगलवार को पानी के ऊपर उतराता मिला। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।  किशोरी के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोरी ब्लू रंग की छींटदार समीज और हरे रंग की सलवार पहनी हुई थी। एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी के शरीर पर चोट का निशान नहीं दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

राजेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर मठिया पानी टंकी के पास सोमवार दोपहर गजियापुर निवासी राजेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटं भाई राजेश यादव ने  गांव के ही गोपाल यादव, आजाद यादव, राजू यादव पुत्रगण दीन दयाल यादव तथा बबलू पटेल पुत्र श्याम सुंदर पटेल निवासी सलेमपुर मठिया के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में चारों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed