फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Upendra Tiwari gave one crore to Jung from Corona

कोरोना से जंग को मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दिए एक करोड़

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Minister Upendra Tiwari gave one crore to Jung from Corona
बलिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जंग लड़ने को अब जनप्रतिनिधि भी सामने आने लगे हैं और निधि से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने में लगे हैं। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल के बाद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए एक करोड़ रुपये और जरूरत पड़ने पर अवशेष निधि को भी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र भेजकर बताया है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जनपद बलिया गंभीर रूप से ग्रसित है। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने एसडीआरएफ मद से प्रत्येक जनपद को धनराशि आवंटित किया है। संक्रमण के विकराल स्वरूप के दृष्टिगत चिकित्सा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत करने के उद्देश्य से विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत धनराशि आवंटित करना चाहता हूं।
विज्ञापन

मैं चाहूंगा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर वर्तमान में जनपद में उपलब्ध संसाधनों में आवश्यक सुधार हेतु प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन आपूर्ति, बाईपैप, हाईक्लो ऑक्सीजन, थेरेपी, वेंटिलेटर आदि जीवन रक्षक उपकरणों की स्थापना व क्रय एवं जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिवर एवं दवाओं की आपूर्ति हेतु तत्काल मेरी विधायक निधि वर्ष 21-22 से एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव व कार्ययोजना मेरे समक्ष प्रस्तुत करें। मेरे विधानसभा क्षेत्र फेफना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर व नरहीं तथा पीएचसी वैना सहित विधानसभा की चिकित्सकीय व्यवस्था को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए ताकि फेफना की व बलिया जनपद की जनता की सेवा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed