फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister of Yogi government dayashankar singh target nitish kumar for Bihar Hooch Tragedy

Bihar Hooch Tragedy: योगी सरकार के मंत्री बोले- बिहार में जहरीली शराब से मौतों के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार

Sun, 18 Dec 2022 11:44 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 11:44 AM IST
सार

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से जो मौतें हो रही हैं उसकी जिम्मेदारी नीतीश सरकार की है। 

विज्ञापन
Minister of Yogi government dayashankar singh target nitish kumar for Bihar Hooch Tragedy
बलिया में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के सारण (छपरा) जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों पर यूपी की योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बलिया में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मौत पर बिहार सरकार मुआवजा दे या न दे यह वहां की सरकार और उनके विवेक पर निर्भर करता है, लेकिन जहरीली शराब से जिन लोगों की मौत हुई है, इसकी जिम्मेदार बिहार सरकार है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जिन लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे। बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाना चाहते थे। सत्ता पाने के लिए उन्हीं की गोद में जाकर बैठ गए हैं। इस कारण बिहार में शराब तस्करी बढ़ गई है। अवैध शराब की तस्करी हो रही है। इसे रोकना चाहिए।

विज्ञापन

पूछा- बिहार की पुलिस क्या कर रही है

बिहार में जहरीली शराब से जो मौतें हो रही हैं उसकी जिम्मेदारी नीतीश सरकार की है। उन्होंने पूछा कि बिहार की पुलिस क्या कर रही है। इस मामले में बिहार सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिलावल भुट्टो की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर दयाशंकर सिंह ने अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसका लोहा पूरा विश्व मान रहा है। इसी से घबराकर पाकिस्तान की तरफ से अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed