बलिया। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, जलनिगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कल्पना कालोनी का निरीक्षण किया। इस कालोनी के लोगों ने जलभराव, जर्जर सड़क और बिजली को लेकर शिकायत की थी।
अधिकारियों के साथ कल्पना कालोनी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ग्रामीण विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मिड्ढी से परिखरा तक सड़क और नाला निर्माण कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर और बिजली के तार शिफ्टिंग किया जाएगा। कल्पना कालोनी में जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों ने शीघ्र ही इन कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बंधु श्रीवास्तव, प्रधान चिंटू सिंह, दुबहर मंडल अध्य्क्ष अनुभव सिंह, अनूप वर्मा, अवनीश शुक्ल, विमल पाठक प्रधान, अवध नारायण तिवारी, अरुण ओझा, अंजनी लाल चौबे, विक्की श्रीवास्तव आदि रहे।