{"_id":"404b19d16be6b4f90884606c202090b8","slug":"millions-of-fire-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्ष्ाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्ष्ाति
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 10 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमाबाद नौबरार-अठगांवा में मंगलवार दोपहर बाद आग लगने से 70 से अधिक झोपड़ियां राख हो गईं। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन शाम तक फायर कर्मी नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
घाघरा के कटान से तबाह बैरिया थानाक्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार-अठगांवा ग्राम पंचायत में मंगलवार अपराह्न दो बजे खेलाड़ी राम और दूधनाथ राम के घर से आग की लपटें उठने लगीं। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग ने अन्य झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।
घटना में रमेश राम, छेदी राम, बनवारी राम, भोला, कमलेश राम, महंगू कोहार, रविंद्र कोहार, हरेंद्र कोहार, असरफी पासवान, गणेश पासवान, तारा देवी सहित गांव के 70 लोगों की झोपड़ियां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं, नकदी राख हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह ने लेखपाल और अन्य विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तत्काल मुहैया कराएं, ताकि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जा सके। तहसीलदार ने बताया कि आग से बेघर परिवारों के लिए राशन, मिट्टी का तेल, तिरपाल आदि की व्यवस्था करा दी गई है। 24 घंटे के अंदर इनको राहत चेक भी दे दिया जाएगा।