फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle-aged murdered, case filed against unknown

अधेड़ की गला रेतकर हुई हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged murdered, case filed against unknown
सहतवार। महाराजपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी और क्षेत्राधिकारी बांसडीह ने बी मौका मुआयना किया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महाराजपुर निवासी केशव यादव (50) के माता-पिता की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। वह घर में अकेले था। महाराजपुर गांव में ही एक झोपड़ी किराये पर लेकर लोगों के यहां गाय-भैंस पालकर गुजर करता था। उसको जहां खाना मिल जाता था खा लेता था। कुछ नहीं मिले तो खरीद कर खाता था और कहीं भी सो जाता था। बृहस्पतिवार की रात्रि में भी 9.30 बजे के करीब गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम राम के दरवाजे पर सो गया। इसी बीच रात्रि में किसी ने आकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधान के घर के सदस्य घर से बाहर निकले तो देखा कि केशव दरवाजे के बाहर मरा पड़ा है। खाट के पर और आसपास खून बिखरा है। घर वालों ने इसकी सूचना सहतवार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान के घर के सदस्य अमीर राम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed