फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Midda flag procession left the Mhowiri

मिड्ढा से निकला महावीरी झंडा जुलूस

Sun, 23 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sun, 23 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Midda flag procession left the Mhowiri
नगर से सटे मिड्ढा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस स्व. केदार साहू के दरवाजे से निकलकर बाजार और कारखाना होते हुए गिरवर दास बाबा की कुटी स्थित महावीर मंदिर पर पहुंचा। इसके बाद गांव का भ्रमण करते हुए काली मंदिर स्थित अखाड़े पर पहुंचा, जहां जनपद के अलावा गैर जनपद के पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव दिखाया। इस दौरान विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस इस वर्ष भी स्व. केदार साहू के दरवाजे से निकाला गया, जो मुख्य मार्ग होते हुए बाजार पहुंचा। इसके बाद कारखाना होते हुए गिरवरदास बाबा की कुटी पर पहुंचा, जहां हनुमान मंदिर पर पूजन-अर्चन किया गया। वहां से जुलूस उठकर कारखाना, बाजार स्थित शिव मंदिर होते हुए गांव का भ्रमण कर गोरथाना के पोखरा पहुंचा। जहां शिव मंदिर पर पूजन-अर्चन करने के बाद जुलूस गांव के पूरब स्थित मां काली मंदिर पर स्थित अखाड़े पर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पूजन-अर्चन के बाद अखाड़े का शुभारंभ किया गया। जनपद के अलावा गैर जनपद से पधारे पहलवानों ने अपने दाव से विरोधियों को धूल चटाया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव का जयघोष किया गया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ही गोड़ऊ बाजा ने भी जुलूस की शोभा बढ़ाई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर फेफना पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधान तेज बहादुर ठाकुर, समाजसेवी सनक कुमार पांडेय, अनूप सिंह, विनोद सिंह, शशिभूषण सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, संथन पांडेय, भोला गोंड, नारायण गुप्ता, लक्ष्मण, अनिल चौरसिया, मगरू ठाकुर, सुनिल वर्मा, पिंटू, उमाशंकर गोंड, रामाशंकर, चुनमुन पांडेय समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed