फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   member honored EO by Alleged corruption and threw lime in face in ballia

बलिया: भ्रष्टाचार का आरोप लगा सभासद ने ईओ को किया सम्मानित, चेहरे पर फेंका चूना

Thu, 02 Dec 2021 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Dec 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
member honored EO by Alleged corruption and threw lime in face in ballia
नगरपालिका के सभासद ने ददरी मेले में किया हंगाम। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के ददरी मेले में बने नगरपालिका के अस्थायी कार्यालय में गुरुवार को अजीब वाकया देखने को मिला। दोपहर को अचानक पहुंचे सभासद ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) जबरदस्ती सम्मानित किया। भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट देने के साथ ही ईओ को माला पहनाई। इसके बाद ईओ के चेहरे पर चूना भी फेंका। हंगामा देख पुलिस ने सभासद को पकड़कर वहां से हटाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-16 के सभासद विकास कुमार पांडेय पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार को लेकर ईओ के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने पिछले मंगलवार को जनपद आए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2018 में मंडल में उनका वार्ड अव्वल आया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तीन वर्ष बाद भी इनाम की राशि 11.5 लाख रुपये नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने नहीं दी। सार्वजनिक स्थानों पर कूडेदान लगाने, फर्जी कोटेशन बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। सार्वजनिक शौचालयों को भी कागजों पर लागू किया गया। जो धरातल पर सिर्फ आधा-अधूरा दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ईओ और चेयरमैन ने नाला निर्माण के नाम पर वित्तीय अनियमितिता की है। चूना छिड़काव के नाम पर प्रतिमाह लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है। जलकल एवं सफाई संविदाकर्मियों का वेतन चार माह से रोका गया है। उन्होंने मामले में ईओ पर कार्रवाई की मांग की थी।

इसी मामले को लेकर विकास पांडेय ददरी मेले में बने पालिका के अस्थायी कार्यालय पहुंचे। जहां अपने साथ लाए सिर्टीफिकेट को लेकर ईओ को देने लगे। इसके बाद ईओ को जबरदस्ती माला पहनाई। वहीं, ईओ ने सभासद के आरोपों को निरर्थक और निराधार बताया है। उनके दुर्व्यवहार के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed