फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   meeting

सप्ताहभर में चालू करें बंद पड़े नलकूप

Wed, 16 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
meeting
बैरिया तहसील परिसर स्थित सभागार नलकूप व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद वीरे? - फोटो : BALLIA
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बुधवार को सिंचाई और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सचेत किया। कहा कि सिंचाई के कामों में बाधा नहीं आनी चाहिए। दोनों विभाग अपने स्तर पर सप्ताहभर में बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने में तत्परता दिखाएं। लापरवाही पर कार्रवाई तय मानें। सांसद ने बुधवार को बैरिया तहसील के सभागार में नलकूप व विद्युत विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी। जिसमें क्षेत्र में खराब पड़े राजकीय नलकूपों की जानकारी लेेते हुए उन्हें सप्ताहभर में ठीक कराने के निर्देश दिए। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भारती ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र के कुल 64 में से 16 नलकूप काफी दिनों से खराब हैं। जिसमें 14 बिजली और दो यांत्रिकी कारणों से बंद हैं। जिस पर सांसद ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार गौतम से जवाब तलब किया। अधिशासी अभियंता ने सांसद को भरोसा दिया कि एक सप्ताह में बंद पड़े सभी नलकूप चालू हो जाएंगे। सांसद ने उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक से मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देेने को कहा। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ अशोक कुमार वर्मा, संतोष चौधरी, जेई कमलेश कुमार, श्याम देव, सुनील कुमार, आनंद कुमार, विनोद कुमार भारत्नद्वाज एवं अभिनव प्रणव तथा नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भारती के अलावा सहायक अभियंता गणेश मूर्ति श्रीवास्तव, जिलेदार धनंजय मिश्रा, अवर अभियंता अक्षय कुमार, दुर्गेश कुमार, सींचपाल विनय सिंह, नलकूप चालक मनोज शाह बैठक में अपने-अपने विभागों की समस्याओं को रखा और उसके समाधान पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, चंपू सिंह, जयप्रकाश कुंवर, संस्कार सिंह विक्की, नरेंद्र कुंवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed