फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meet the DM on the offline list of disturbances

ऑफलाइन सूची में गड़बड़ी को लेकर अभिभावक मिले डीएम से

Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meet the DM on the offline list of disturbances
बलिया। आरटीई के तहत नामांकन को बनी ऑफलाइन सूची में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल मनोज राय हंस के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए को मामले की जांच कराकर आख्या देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता व अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर अभिभावकों को मनमाफिक विद्यालय दिया गया है तथा एक अभिभावक के तीन-तीन बच्चे का एडमिशन किया गया है जबकि एक अभभिावक वाले बच्चे का आवेदन निरस्त किया गया है। आवेदन फार्म में नामित सभी विद्यालयों की मान्यता पर विचार नहीं किया गया तथा विद्यालय में सीट होने के बावजूद आवेदन निरस्त किया गया। मानक के अनुसार 25 प्रतिशत सीट की जगह पर मात्र दस प्रतिशीत सीट ही आवंटित की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष के चयनित छात्र का प्रवेश नहीं कराया गया। इस पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने तुरंत बीएसए को आदेशित किया कि जांच कर आख्या दें, साथ फाइल भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed