{"_id":"aa7c0ea2ade37bb84b584d896c6de9b0","slug":"mayawati-s-birthday-dessert-was-divided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के जन्मदिन पर बांटी गई मिठाई
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 15 Jan 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 59 वें जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान के समक्ष जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने 11 किग्रा का केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके पूर्व बसपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन्मदिन समारोह में बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। बसपाइयों ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती अपने शासन काल में सभी गरीब एवं पीड़ितों के प्रति न्याय की भावना रखती थी। वर्तमान सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अहम समस्या बनी हुई है। भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और पेट्रोल के कीमताें में भारी मात्रा में कमी गई थी लेकिन दो रुपए रेट कम करके भारतीय जनता पार्टी वाहवाही लूट रही है। विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मैं बसपा का अकेला विधायक हूं फिर भी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए लड़ता रहता हूं। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट, हत्या डकै ती चरम सीमा पर है। इस मौके पर सैकड़ों गरीबों में कं बल वितरित किए गए। कार्यक्रम में जवाहर वर्मा, मिठाई लाल भारती, विवेक सिंह राजा, संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, संतोष राम, महफूज आलम, असलम उपस्थित रहे।