फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maya celebrated birthday by cutting 64 kg cake

64 किलो का केक काटकर माया का मनाया जन्मदिन

Wed, 15 Jan 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Maya celebrated birthday by cutting 64 kg cake
अंबेडकर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के जन्म दिन पर 64 किलो का केक काटते बसपा विध? - फोटो : BALLIA
बलिया। बहुजन समाज पार्टी के बलिया इकाई द्वारा बुधवार को बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का 64 वां जन्मदिवस कल्याणकारी दिवस के रूप में अंबेडकर संस्थान में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने बसपा कार्यकर्ताओं के साथ 64 किलो का केक काटकर मायावती के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा देश में सीएए व एनआरसी की बात इसलिए कर रही है कि देश की जनता विकास और रोजगार की बात भूल जाए। आज पूरे देश में आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था चरमरा सी गई है। कहा कि बहुजन समाज पार्टी के सिवाय समाज का कोई भला नहीं कर सकता।
विज्ञापन

विनोद चौहान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य कर रही है, तभी इस देश में बाबा साहब द्वारा लिखा गया संविधान सुरक्षित रहेगा। अनिल राय ने कहा कि भाजपा की सरकार में समाज का अमन चैन समाप्त हुआ है। आगे आने वाले दिनों में देश की जनता इसका जवाब उन्हें जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष राम ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता 2022 के चुनाव में पार्टी को उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए आज ही से लग जाएं। इस मौके पर सुरेंद्र निषाद, अमर पासवान, ओम प्रकाश भारती,जनार्दन राम, शैलेंद्र महाराज, संजय चौहान, भोला राम, विनायक मौर्य, अनिल राय,केसरी नंदन त्रिपाठी, संजीव वर्मा, उपेंद्र पांडेय, डब्लू चौधरी, विनोद सेहरा,संजय राव, सतेंद्र राजभर, रणजीत भारतीय, संतोष कुमार, नंदलाल, सत्यप्रकाश, सुरेश राम, नरेंद्र, कृष्ण भारती, आनंद कुमार भारती, धनजी भारती आदि रहे। संचालन महफूज आलम ने किया।
गरीबों में बांटा कंबल
बलिया। बसपा के नगर विधान सभा के प्रभारी अनिल राय ने मायावती के 64 वें जन्म दिवस के अवसर पर कदम चौराहा पर गरीब लोगों में कंबल का वितरण कर भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार भारती, अजय चौधरी,सुनील वर्मा, संतोष सिंह, पवन तिवारी, चिंटू राय, विक्की उपाध्याय, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

नवानगर: सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहे पर बसपा विधानसभा सिकन्दरपुर के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से केक काटकर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सुरेश राम, सुरेन्द्र राम, ओमप्रकाश भारती, सत्येन्द्र राजभर, गुड्डू मलिक, जेपी यादव, रणजीत भारती, ध्रुपचंद राम, विनोद यादव, भागवत दास प्रेमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed