फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mass wedding venue inspected

सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का हुआ निरीक्षण

Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding venue inspected
बेल्थरारोड सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते विधायक धनंजय कनौजिया व अन्य अधिकारी। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। आगामी 11 दिसंबर को शिव मंदिर जमुआंव के प्रांगण में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों विवाहित जोड़े एक दूजे संग फेरे लेंगे। इसके लिए जिले के सभी 17 ब्लाकों में पंजीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को विधायक धनंजय कन्नौजिया, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विवाह के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। विधायक कन्नौजिया ने बताया कि विवाह के लिए दो सौ से अधिक पंजीकरण हो चुका है। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ होंगे। इस मौके पर चन्द्रप्रकाश मिश्र, महावीर यादव, जितेंद्र प्रजापति, हरे राम उपाध्याय, धर्मराज सिंह, प्रेमप्रकाश, चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed