फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many villages in the danger zone surrounded by water, increased pressure on regulators

डेंजर जोन के कई गांव पानी से घिरे, रेगुलेटरों पर दबाव बढ़ा

Sat, 24 Jul 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Many villages in the danger zone surrounded by water, increased pressure on regulators
बेल्थरारोड। उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लाल निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी का जलस्तर शनिवार को अचानक स्थिर हो गया। जलस्तर में ठहराव से बाढ़ की संभावना फिलहाल कम हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार की शाम जलस्तर 64.390 मीटर रिकॉर्ड किया गया। लाल निशान 64.010 मीटर है। इसके बाद नदी की प्रकृति में स्थिरता आ गई। हालांकि नदी का पानी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर है। फिर भी नदी का पानी ठहर जाने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। हाहानाला से टगुनिया तक कई किलोमीटर विस्तृत भू-भाग में नदी का पानी फैल गया है। टगुनिया राजभर बस्ती के निकट नदी का पानी पहुंच गया है। डेंजर जोन में बसने वाले कई गांव पानी से घिर गए हैं। रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला थम जाने से फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं के बराबर है। फिर भी नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती क्षेत्रों के बाशिंदे बाढ़ की आशंका को लेकर खौफ़जदा हैं। बाढ़ को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य संबंधी एहतियाती उपाय पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed