फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many trains will run from Okhari till 15

15 तक औड़िहार से चलेंगी कई ट्रेनें

Tue, 06 Mar 2018 10:45 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 06 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Many trains will run from Okhari till 15
train
वाराणसी सिटी और सारनाथ के बीच चल रहे दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह मार्च से 15 मार्च तक डेमू समेत पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 06 मार्च एवं 07 मार्च को डेमू समेत 6 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गई जबकि 15 मार्च तक के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित किया गया है। मंगलवार को डेमू सवारी गाड़ी का परिचालन निरस्त होने से स्टेशन यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से लोकल सवारियों को सड़क मार्ग से गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सिटी और सारनाथ के मध्य चल रहे दोहरीकरण और इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह एवं सात मार्च को 75104 /75103 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू, 55163 /55164 औड़िहार -शाहगंज सवारी गाड़ी, 55133 /55134 वाराणसी सिटी - बलिया सवारी गाड़ी का परिचालन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ गाड़ियों को औड़िहार और सारनाथ तक सीमित किया गया है, इसमें गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी(अप/डा.) गोरखपुर-औड़िहार तक ही चलेगी।
आजमगढ़-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भी अब आजमगढ़ एवं औड़िहार तक ही संचालित होगी। भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 06 मार्च से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी-सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं भटनी-सारनाथ-भटनी के बीच चलेगी। 15को 75113 /75114 डेमू गाड़ी भटनी-औड़िहार -भटनी के मध्य चलेगी। जबकि छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया-छपरा के बीच संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed