फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many trains running on Bhatni-Audihar railway line canceled

भटनी-औड़िहार रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त

Fri, 11 Oct 2019 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Many trains running on Bhatni-Audihar railway line canceled
बेल्थरारोड। भटनी-औड़िहार रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन परिचालन ठप कर दिए जाने से यात्रियों को दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने भटनी और औड़िहार खंड पर चलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। इससे नई दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हैं। नई दिल्ली जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है फिर भी रेल प्रशासन ने ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया। रेल अधिकारियों के अदूरदर्शी रवैए के चलते ट्रेन का संचालन ठप कर दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को भटनी-वाराणसी डेमू सवारी गाड़ी, 55122 अप वाराणसी- भटनी पैसेंजर और 55123 डाउन भटनी-वाराणसी सवारी ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया है। महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन ठप कर दिए जाने से यात्रियों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही रेलवे की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता ने रेल प्रशासन से लिच्छवी एक्सप्रेस और सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की, ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed