फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Manorama wins by 453 votes in Bargaon

बड़ागांव में 453 मत से मनोरमा हुई विजयी

Wed, 05 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Manorama wins by 453 votes in Bargaon
मनियर। विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना बुधवार को ब्लाक मुख्यालय मनियर पर हुई। जिसमें मनोरमा गुप्ता 453 मत से विजयी रही। उधर, ग्राम पंचायत असना के उप चुनाव में रूबी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई। इन दोनों नवनिर्वाचित प्रधानों को आरओ नीरज कुमार अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि विकास खंड मनियर के ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पदच्युत होने व ग्राम पंचायत बड़ागांव निरस्त होने के कारण शासन के निर्देश पर विगत तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए उप चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें ग्राम पंचायत असना में दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस ले लेने कारण रूबी सिंह पत्नी संजीत कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं तीन फरवरी को बड़ागांव में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें 5050 मत के सापेक्ष कुल 2795 मत पड़ा था। जिसकी मतगणना बुधवार को ब्लाक मुख्यालय मनियर पर हुई। निर्धारित समय से शुरू हुई मतगणना में प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता लगातार बढ़त बनायी रही। चुनाव में 2795 पडे़ मतों में 46 मत अवैध पाए गए। इस दौरान मनोरमा गुप्ता पत्नी शिवजी को कुल 1251 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव को 798 मत मिले। इस प्रकार मनोरमा गुप्ता 453 मत से विजयी रही। मतगणना के बाद आरओ नीरज कुमार ने दोनों नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार, बांसडीह कोतवाली, थानाध्यक्ष खेजूरी व स्थानीय पुलिस बल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed