फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mangal pandey in ballia

1857 क्रांति के अमर सपूत को दी श्रद्धांजलि

Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
mangal pandey in ballia
नगर के कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर उनके शहादत दिवस के मौके पर गार्ड आफ आनर की स - फोटो : BALLIA
बलिया। अमर शहीद मंगल पांडेय की शहादत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरणा देती रहती है। उनकी शहादत सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बृहस्पतिवार को कही। वह नगर के कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति की ओर से आयोजित बलिदान दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की क्रांति आजादी की लड़ाई की नींव थी, जहां से प्रेरणा लेकर संपूर्ण देशवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका और देश को आजादी मिली। वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी द्वारा संपादित शहीद मंगल पांडेय की जीवनी पर आधारित अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति नामक स्मारिका का विमोचन किया गया। मौके पर अवध बिहारी चौबे, हरेराम सिंह, डॉ. विश्राम यादव, परमात्मानंद पांडेय, श्याम बिहारी पांडेय, कामेश्वर सिंह, अरुण सिंह, विश्वनाथ चतुर्वेदी, रामजी गुप्ता, सियाराम यादव, केके पाठक, दुर्गा दत्त तिवारी, चिराग उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता शशिकांत चतुर्वेदी और संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, कृष्णकांत पाठक, गणेशजी सिंह, पन्नालाल गुप्ता, डॉ. सुरेश प्रसाद, उमाशंकर पाठक, जुगेसवर मितवा, रमेशचंद्र गुप्ता, शिवनाथ यादव, मिथिलेश कुमार आदि रहे। शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसाइटी नगवां की ओर से उनके पैतृक ग्राम में स्थापित शहीद स्मारक परिसर में शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर दुबहड़ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक, विमल पाठक, हरेराम पाठक लल्लू, राधाकृष्ण पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, आशुतोष पाठक पालू, हरिशंकर पाठक, भुवनेश्वर पासवान, जगेश्वर मितवा, भैया लल्लू सिंह, श्रीनिवास यादव, रमेश्वर पाठक, रामजी पासवान, पवन चौबे, लक्ष्मण पासवान, दीपक गुप्ता, लल्लू यादव, द्वारिका पाठक, चंद्रभूषण पाठक, छोट पाठक, जय प्रकाश चौबे रहे। संचालन अनूप कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में अमर शहीद मंगल पांडेय की शहादत दिवस मनाया। सदस्यों ने कदम चौराहा स्थित प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया। रसड़ा के भगत सिंह मार्ग स्थित क्रांति स्मारक समिति के कार्यालय में बृहस्पतिवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा शहीद मंगल पांडेय का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इसके बाद, गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय गौरवमयी इतिहास की चर्चा की। इस मौके पर सियाराम यादव, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश राम, दुर्गेश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रदीप सिंह, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed