{"_id":"68a38c66343722748b08d6b1","slug":"manager-singhs-grandson-said-minister-should-apologize-ballia-news-c-190-1-bal1001-146316-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मैनेजर सिंह के पौत्र ने कहा- माफी मांगें मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मैनेजर सिंह के पौत्र ने कहा- माफी मांगें मंत्री
विज्ञापन
बलिया। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के बीच जो जुबानी जंग शुरू हुई थी, अब उनके परिवार तक पहुंच गई है।
परिवहन मंत्री जिस परिवार के बूते खुद को बलिया की राजनीति का वारिस बता रहे थे, अब उसी परिवार ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में द्वाबा के पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के पौत्र बताने वाले शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दया शंकर सिंह पर निशाना साधा है। मैनेजर सिंह से दया शंकर सिंह का मामा -भांजे का रिश्ता है। शैलेंद्र का कहना है कि मंत्री को मेरे दादा जी का नाम नहीं लेना चाहिए। मैनेजर सिंह के पौत्र ने मंत्री से माफ़ी मांगने की बात कही। दया शंकर सिंह पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उमा शंकर सिंह के पिता एक सैनिक थे, उनके बारे में इस तरीके की टिप्पणी करना एक सैनिक का अपमान है।
बीते 5 अगस्त को परिवहन मंत्री की जानकारी के बिना बलिया में कटहल नाला पुल का उद्घाटन हो गया था। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह ये काम बसपा विधायक के इशारे पर कर रहे हैं। मंत्री ने बसपा विधायक को लेकर कहा था कि उनके पिता मिट्टी का तेल बेचने का काम करते थे, जबकि मैं बलिया के मालवीय कहे जाने वाले मैनेजर सिंह का भांजा हूं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। संवाद