फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaveeri flag procession covered 4 km in 4 hours, 5000 people participated

Ballia News: 4 घंटे में 4 किमी तक निकला महावीरी झंडा जुलूस, 5000 लोग हुए शामिल

Wed, 14 Aug 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahaveeri flag procession covered 4 km in 4 hours, 5000 people participated
ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गाजे-बाजे के साथ सुनर सती मंदिर स्थित महावीर स्थान से निकला। चार घंटे में तीन किमी की दूरी में जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए देर रात महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। इसके पहले महावीर स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित अशोक उपाध्याय ने भगवान हनुमान का पूजन कराने के साथ झंडा बदलवाया। इसके उपरांत विधायक केतकी सिंह ने अखाड़े के खिलाड़ियों और आयोजक मंडल के लोगों को पगड़ी बांधने की रस्म अदा की और जुलूस को रवाना किया। जुलूस में पांच हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलूस में कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के वेश में रास रचाने का मंचन और भगवान शिव के वेश में शिव तांडव के साथ-साथ देवी-देवताओं का भेष धारण करना लोगों को खूब भाया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सैनिक के वेश में बंदूक लेकर भारत मां की सुरक्षा करने की झांकी आकषर्ण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान खिलाड़ी मनीष, विकास, जितेंद्र, कृष्णा, रोहित, खेसारी, राहुल, विशाल, सूरज, गौरव, दीपक आदि द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब दिखा कर खूब वाहवाही बटोरी। जुलूस में लोक विधा पखाऊज, गोडऊ, डफरा नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। जुलूस में भजन कीर्तन करते हुए कीर्तन मंडली भी चल रही थी। रास्ते में छतों पर खड़ी महिलाएं जुलूस पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह नेतृत्व में फेफना, गड़वार, पकड़ी, बांसडीह रोड थानों की पुलिस के अलावा महिला पुलिस कर्मी जुलूस की सुरक्षा में मुस्तैद रही। जुलूस में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, पप्पू सिंह, रोहित कुमार सिंह, हलचल सिंह, देवमुनी गोड, अशोक पटेल, अमित कुमार सिंह, शिव शंकर, उमेश सिंह, बृजेश सिंह, संतोष सिंह, संतोष पांडे, राजेश राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed