{"_id":"621a68f87a08f66d8a27e8da","slug":"made-aware-of-voting-through-rangoli-and-painting-ballia-news-vns64065492","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली और पेंटिंग से मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली और पेंटिंग से मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बलिया। मतदान लोकतंत्र की जान है। इसलिए शत प्रतिशत मतदान अति आवश्यक है। विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। इसी को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को फ़ीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल निमिया पोखरा और सनबीम स्कूल अगरसंडा में रंगोली और पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई। रंग और अबीर से बच्चों ने मतदान को लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया और नागरिकों को पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दिया।
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से स्विप गतिविधियों का संचालन किया जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने भी इस अभियान की कड़ी बनते हुए शनिवार को ये आयोजन किए। फ़ीनिक्स इण्टरनेशनल स्कूल में कक्षा दो से लेकर इंटरमीडिएट तक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न रंगोलियों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आपका मतदान लोकतंत्र की जान, वोट फार बेटर इंडिया, हर वोट है कीमती, घर से निकलो मतदान करो... स्लोगन से मतदान की प्रेरणा दी गई। इस दौरान कुछ छात्राओं द्वारा ईवीएम व वीवीपैट का चित्रण कर मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। स्कूल के डायरेेक्टर सुनील कुमार यादव ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा सदैव अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। अंत में उन्होंने शिक्षक व शिक्षिकाओं को मतदान के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबंधक राम अयोध्या यादव, ममता श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य, शिक्षिका सुनीता पर्वत, विनोद कुमार, राजीव पाण्डेय, प्रतिमा, सुनीता सिंह, रिया वर्मा, आरबी.श्रीवास्तव, दीपांशु, अरसलान, शशिकांत, पीएन यादव, संयोगिता, आशीष मेहरा आदि रहे।
उधर, सनबीम स्कूल अगरसंडा में डायरेक्टर डॉ. कुवंर अरुण सिंह गामा और विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से मतदान की अपील की। 12वीं के विभिन्न सेक्सन के आशीष, मुस्कान, अर्ची, कशिश, नेहा, किशन, जागृति ने अपनी कलाकृतियों ये न सिर्फ मतदान की अलख जगाई।
विज्ञापन
समझाया कि सबकी सुनो, सबकी समझो, लेकिन मतदान अपने मन से करो। मतदान के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश का भी संदेश दिया। कला शिक्षक नुरुल हक ने बच्चों को मतदान की शपथ दिलाई। डायरेक्टर डॉ. कुवंर अरुण सिंह गामा ने कहा कि किसी के भी बहकावे या लालच में नहीं आना चाहिए। अपने परिजनों और आसपास को लोगों को समझाएं कि आप पढ़े-लिखे जागरूक मतदाता है, अपने विवेक का प्रयोग करते हुए मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें।
---
इन्होंने रंगोली से किया जागरूक
- गोल्डी, खुशी, वंदिता, सृष्टि, नव्या, सृष्टि यादव, भावना, अनन्या, प्रिया, पलक, शिवांगी, प्राची, दीपशिखा, अदिति, अंशिका, स्वाति, रितेश, ऋतुराज, अंकित, रवि, साक्षी, अनन्या चतुर्वेदी, अनुष्का, आकांक्षा आदि।
---
पोस्टर एवं पेंटिंग से किया जागरूक
आशीष, सोनाली, अर्पित, शिवानी, श्रेया, अमन, संजना, प्राची, उत्कर्ष, अनन्या तिवारी, अंकिता, शून्य पटेल, अंशिका तिवारी, आकांक्षा सिंह, आदित्य वर्मा आदि।