फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lutkand disclosed

तीन लुटेरों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Tue, 03 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 03 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Lutkand disclosed
नगर में बढ़ रही लूट की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नगर सहित ग्रामीण इलाके में टीम गठित की थी। इस अभियान के तहत शहर कोतवाल और स्वाट टीम  के प्रभारी की संयुक्त टीम को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन


टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से लूट और छिनैती करने वाले तीन लुटेरों को एक लाख 45 हजार रुपये नकदी के साथ बहेरी  तिराहा के कटहल नाला के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन



मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में  पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बिहार के कटिहार के थाना कोढ़ा क्षेत्र के नया टोला जुबराजगंज निवासी  धमेंद्र यादव पुत्र स्व. गोविंद यादव, विनय कुमार यादव पुत्र शशि यादव तथा  सावन यादव पुत्र स्व. पृथ्वी यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनके पास से एक लाख 45 हजार रुपया  नकद तथा दो बाइक बरामद की गई है। यह तीनों अभियुक्त विभिन्न बैंकों में  जाकर रुपये निकालने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका पीछा करते थे और  मौका मिलते ही रुपया लूट कर फरार हो जाते थे। यही नहीं बाइक की डिग्गी में रखा  रुपया बड़े ही आसानी के साथ निकाल लेते हैं।

 बताया कि यह ट्रेन से प्रतिदिन  आते और जाते है। कभी-कभी बाइक से भी चले आते है और घटना को अंजाम देने के  बाद फरार हो जाते थे। कहा कि इन अभियुक्तों ने ही बांसडीहरोड थाना क्षेत्र  के  ईश्वरपुरा गोठहुली निवासी पवन श्रीवास्तव  से कृषि बैंक  तिखमपुर के समीप 27 सितंबर 2015 को दो लाख 75 हजार रुपया दिन-दहाड़े छिन  लिया था।

 इसके अलावा सात अक्तूबर 2015 को ओक्डेनगंज चौकी के अंतर्गत टाउन  हाल रोड से दिन-दहाड़े चमन सिंह बाग रोड निवासी नारायणी देवी से तीन लाख 50  हजार रुपया छिन लिया था। बताया कि बाइक की भी छानबीन की जा रही है। ताकि  पता चल सके कि बाइक लूट की है या इनकी खुद की।


इनके उपर धारा 392 के तहत  मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली  टीम को प्रोत्साहन के रूप में पांच हजार रुपया देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed