{"_id":"5e4834768ebc3ee6033e52bf","slug":"love-couple-suicide-in-balia-ballia-news-vns510985737","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को नहीं मंजूर था प्यार, प्रेमी ने जहर खाकर, प्रेमिका ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों को नहीं मंजूर था प्यार, प्रेमी ने जहर खाकर, प्रेमिका ने फंदे से झूलकर दी जान
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को किशोर और किशोरी ने अपनी जान गवां दी। प्रेमी ने जहर खाकर मौत को गले लगाया तो प्रेमिका ने फंदे से झूलकर मौत को गले लगाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर कक्षा 11 में पढ़ता था। जिसका अपने ही गांव की कक्षा 9 की छात्रा से नैना चार हो गया। कुछ दिनों से इन प्रेमी युगलों पर परिवार की टेढ़ी नजर थी। शनिवार की सुबह किशोर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब प्रेमी की मौत खबर प्रेमिका को हुई तो कमरे में फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। दोनो की मौत पर परिजन जहां गमगीन थे। वही गांव में सन्नाटा पसरा था।