{"_id":"62bf24924ebc826257243b78","slug":"lord-jagannath-s-rath-yatra-taken-out-with-cheers-ballia-news-vns6617764139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन
नगर के बालेश्वर मंदिर के समीप स्थित ठाकुरबारी से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा।
- फोटो : BALLIA
नगर के बालेश्वर मंदिर तिराहे पर स्थित ठाकुरबारी मंदिर रसड़ा कोठी से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा ठाकुरबारी मंदिर से परिसर से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड, चौक, स्टेशन, मालगोदाम रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचा। रसड़ा कोठी के निवासी अंकित बरनवाल व पुजारी पंडित शिव शंकर पांडेय ने बताया कि रसड़ा वैष्णव परिवार के स्व. कामलेश्वर प्रसाद के पूर्वजों द्वारा सन् 1901 में स्थापित किया था। इसके बाद से मंदिर से प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर रथ यात्रा निकाला जाता है। रथ यात्रा 121 वर्षों से विधिवत चली आ रही है। रथ में सागौन व शीशम से बने रथ का वजन 3 टन है। इस पर स्थापित होने वाले भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा का विग्रह नीम की लकड़ी से निर्मित है। रथ यात्रा में प्रज्ञांशु बरनवाल, हिमांशु बरनवाल, सूर्यांशु बरनवाल ,आशीष , अश्वनी , धीरज चौधरी ,अनूप ,राम जी , रवि वर्मा आदि रहे। इसीक्रम में नगर के मीना बाजार स्थित ठाकुर त्रियोगी नारायन महाराज मंदिर परिसर से शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा मीना बाजार स्थित मंदिर परिसर से निकलकर शहीद पार्क, स्टेशन रोड, टाउन हाल रोड होते पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर राजकुमार, मोहित कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, अंशु कुमार, ज्ञानचंद्र, शुभम, सुमित, मोनू, विवेक, प्रेरक, निखिल, अंकित आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड/रसड़ा। बेल्थरारोड और रसड़ा में के ठाकुर जी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को जयकारों के साथ निकाली गई। मंदिर कमेटी की ओर से इसकी तैयारी की गई थी। पुलिस की ओर से सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। जयकारों के बीच मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
बेल्थरारोड में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर शुक्रवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की अनुपम झांकी सजाई गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच निकली शोभायात्रा में झांकी का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर जगह-जगह रोककर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ठाकुर मंदिर के पुजारी श्री रामजी दास नागा बाबा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रेलवे चौराहा, त्रिमुहानी, बस स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से गूंज उठा। उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी मदनलाल सदल-बल मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
रसड़ा में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भारी सुरक्षा के बीच घूमघाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। धार्मिक गीतों एवम श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा नगर ही भक्तिमय रहा। ठाकुर बाड़ी से पंडित रामेश्वर बाबा के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण, बलराम एवं सुभद्रा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। महाबीर अखाड़ा से रविन्द्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री नाथ मठ स्थित विवेकानन्द के राधा कृष्णमंदिर पर पहुंची। विनय जायसवाल, ऋषि जयसवाल, गोपाल सोनी, अजित भारद्वाज, सोनू, राकेश जायसवाल, किशन सोनी, प्रिंस जायसवाल, आदि शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे। कोतवाल राकेश कुमार सिंह, सिटी इंचार्ज रविन्द्र पटेल, राजकपूर सिंह, औरंगजेब खान, सुशील कुमार सुरक्षा में लगे रहे।