फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Looted bike by knocking the young man

युवक को चाकू मार कर लूट ली बाइक

Tue, 03 Oct 2017 10:47 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 03 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Looted bike by knocking the young man
बाइक - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ छपरा रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की शाम लगभग सात बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक दूसरे बाइक सवार युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया और उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और  बदमाशों को तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पीड़ित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बकुल्हा पूर्वी टोला निवासी नीतीश कुमार यादव (23) रानीगंज बाजार से सोमवार की शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे, अभी बैजनाथ छपरा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और टक्कर देकर नीतीश की बाइक को गिरा दिए। नीतीश ने शोर मचाया तो बदमाशों ने ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। बाइक नई थी और उसका  नंबर भी नहीं लगा था।  पुलिस ने घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed