फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election 2024 Ballia BJP Candidate Neeraj Shekhar

UP: बलिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे नीरज शेखर, दो बार इस सीट पर रह चुके हैं काबिज

Wed, 10 Apr 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 02:39 PM IST
सार

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा ने नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को जारी भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट में नीरज शेखर के नामित होने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Ballia BJP Candidate Neeraj Shekhar
नीरज शेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्तमान में राज्यसभा सांसद और दो बार लोकसभा में बलिया संसदीय सीट का प्रतिनिधत्व कर चुके सांसद नीरज शेखर इस बार बलिया लोकसभा सीट पर कमल खिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जारी सूची में उन्हें बलिया लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार नामित किया है। नीरज शेखर को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन

 
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर और दूजा देवी के द्वितीय पुत्र नीरज शेखर का जन्म 10 नवंबर 1968 जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में हुआ था। वो एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन


29 दिसंबर 2007 को उन्होंने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की मृत्यु के कारण हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बलिया निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में भाग लिया और 295000 से अधिक मत प्राप्त करके जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दो वर्ष बाद वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए वो पुनः इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। हालांकि वर्ष 2014 के आम चुनाव में वो भाजपा के भरत सिंह से चुनाव हार गए थे। 


वर्ष 2014 में ही वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए। वर्ष 2019 में वे समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उसी दिन वे भाजपा से राज्यसभा के लिए चुने गए और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed