फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav Attacked BJP in Public meeting in ballia

Lok Sabha Election: बलिया में अखिलेश यादव ने BJP पर कसा सियासी तंज, पेपर लीक और अग्निवीर को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 26 May 2024 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 May 2024 05:45 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि सातवें चरण में इंडिया गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो लोग 400 का नारा दे रहे, जनता उन्हें 140 सीटों में ही समेट देगी। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav Attacked BJP in Public meeting in ballia
बलिया में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलेमपुर लोकसभा सीट के बेल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम से हवा चली थी। सातवें चरण में ज्यादा उत्साह से इंडी गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो 400 का नारा दे रहे थे, वह 400 से हार कर जाएंगे। जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस गुस्से का सामना भाजपा नहीं कर पाएगी। झूठे वादे करने वाले छठे चरण में 400 से हार रहे हैं। 140 सीटें जीतने जा रहे हैं। देश की जनता 140 पर इन्हें समेट देगी। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों से झूठ बोल कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य भी नहीं दिलवा सकी। खाद में चोरी की गई। जिस तरह से बडे़-बडे़ उद्योगपति भारत छोड़ कर चले गए उसी तरह से नैनो यूरिया वाले भी देश छोड़ कर चले जाएंगे। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। किसानों की एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। गरीबों पर भाजपा की सरकार बुलडोजर चलवा देती है, लेकिन पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर नहीं चला। जो नौजवान नौकरी के लिए तैयारी करते थे, इस सरकार ने चार साल की अग्निवीर की व्यवस्था कर नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त कर स्थायी नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav Attacked BJP in Public meeting in ballia
बलिया में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम ने कहा कि युवाओं की नौकरी छीनने के बाद ये लोग अब संविधान भी छीनना चाहते हैं। संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल दें। लखनऊ और दिल्ली वालों की अब भाषा बदल गई है। जब किसी का आत्मविश्वास लड़खड़ा जाता है तो उनकी जबान भी लड़खड़ाने लगती है। अब कुछ भी बोलना शुरू कर दिया है। इन्होंने वैक्सीन लगवाई। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। इंसान की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जिस कंपनी से वैक्सीन बनवाई, उससे चुनाव में चंदा वसूल लिया।

अखिलेश ने जन समूह से पूछा इन्होंने महंगाई बढ़ाई की नहीं। भीड़ ने उत्तर दिया हां। कहा कि चुनाव से पहले राशन, नमक, तेल दे रहे थे। अब इनके राशन की क्वालिटी घटिया हो गई है। हमारी सरकार बनने पर आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे। सरकारी नौकरी के 30 लाख पद खाली पडे़ हैं। हम नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे। इन्हें आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। हम आरक्षण के साथ नौकरी देंगे। शिक्षामित्रों व 69 हजार अभ्यर्थियों की मदद करेंगे। इन लोगों ने किसानों को संकट में डाल दिया है।

Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav Attacked BJP in Public meeting in ballia
बलिया में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश ने कहा कि जनता ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। चुनाव में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। भाजपा के झूठ में नहीं आना है। गठबंधन की सरकार बनने पर मित्र मंडल, मंत्रीमंडल के साथ ही मीडिया मंडल भी बदलेगा। गरीबों की एंबुलेस व 100 नंबर की गाड़ी हमारी सरकार ने चलवाई थी। उसे भी इन लोगों ने खराब कर दिया। भाजपा हारेगी तो हमारा संविधान बचेगा। भाजपा हराओ नौकरी पाओ। भाजपा वालों ने बहुत झूठ बोले हैं। अब हार का इन्हें एहसास हो गया है। इसलिए इनकी जुबान भी लड़खड़ाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed