{"_id":"5a8db8aa4f1c1ba0268bb78d","slug":"live-view-of-investors-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट का देखा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट का देखा सीधा प्रसारण
ballia
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में चल रहे इन्वेस्टर समिट की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट में लगी एलसीडी को देखते डीएम सुरेंद्र विक्रम तथा नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन व नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय की देखरेख में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में बुधवार से शुरू हुए उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट 2018 का सीधा प्रसारण हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी के माध्यम से सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सैकड़ों उद्योगपतियों के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।
डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश के चहुंमुखी विकास की बनाई गई रूपरेखा, उद्योगपतियों व निवेशकों की सक्रिय सहभागिता व सकारात्मक तथा रचनात्मक दृष्टिकोण की लोगों ने तारीफ की। इसी परिकल्पना को साकार करने का प्रयास योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किया जा रहा है।1045 एमओयू हस्ताक्षर होना और 4 लाख 28 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्तावों से उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति मिलेगी। इतनी बड़ी संख्या में निवेशकों का एकजुट होना अपने आप में एक बहुत बड़ा परिवर्तन है। इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे और उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थापित करेगा।