फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   liquor ban should be implemented in UP like bihar SBSP chief Om prakash Rajbhar demands

UP News: बिहार की तर्ज पर यूपी में भी लागू हो शराबबंदी, ओमप्रकाश राजभर ने की सरकार से मांग

Fri, 21 Oct 2022 10:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 10:00 PM IST
सार

सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू करने की मांग की है। राजभर शुक्रवार को रतसर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
liquor ban should be implemented in UP like bihar SBSP chief Om prakash Rajbhar demands
बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू करने की मांग की। उन्होंने जातिवार जनगणना की मांग करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी दमदार प्रदर्शन करेगी। सुभासपा की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने पर गाजीपुर से निकली ‘सावधान यात्रा' शुक्रवार को बलिया जिले में पहुंची।

विज्ञापन


फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिस जोश के साथ जनता हमारा साथ दे रही है, इससे भरोसा है कि 2024 में संसद में भी पार्टी का परचम लहराएगा। कहा कि 26 सितंबर से शुरू इस यात्रा का समापन बिहार के गांधी मैदान में होगा। 

विज्ञापन

गरीब परिवारों को मिले मुफ्त बिजली

पूरे प्रदेश में जातिवार जनगणना की मांग करते हुए राजभर ने कहा कि जो जातियां कमजोर हों या पिछड़ गई हों उन्हें सरकार मदद देकर आगे बढ़ाए। कहा कि शराब से गरीबों के घर-परिवार बर्बाद न हों, इसके लिए जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली की मांग करते हुए कहा कि जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ हो सकते हैं तो गरीबों के बिजली बिल माफ क्यों नहीं हो सकते। राजभर ने कहा कि हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हाईकोर्ट के आदेश के ढाई माह बाद भी राजभर बिरादरी को एसटी में शामिल नहीं करने के संबंध में बात की थी।  सीएम ने भरोसा दिया है कि जल्द हो जाएगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकारी जमीन पर बने गरीब भूमिहीनों के मकानों को नहीं गिराने की बात को मानते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को इस बाबत आदेशित किया है।

चुनाव के समय की अपनी बातें दोहराते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुलिस के जवानों को उनके गृह जनपद में तैनाती दी जाएगी। साथ ही उन्हें तीन हजार रुपये का बाइक भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed