फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lightning strike in ballia one women died and four injured who farming paddy

Lightning: बलिया में बिजली गिरने से महिला की मौत, चार झुलसीं, धान की रोपाई के दौरान आसमान से बरसी आफत

Sat, 02 Jul 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 05:50 PM IST
सार

बलिया जिले के पकड़ी गांव में शनिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर बिजली गिर गई। घटना में एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lightning strike in ballia one women died and four injured who farming paddy
बिजली गिरने की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्वांचल में मानसून की दस्तक के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं तेज हो गईं हैं। शनिवार को आजमगढ़ के बाद बलिया जिले में आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की घटना सामने आई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई तो वहीं चार अन्य चपेट में आने झुलस गईं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बलिया के पकड़ी गांव निवासी छह महिलाएं शनिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।  महिलाएं बारिश से बचने की जुगत में जुटी थीं तभी खेत में तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। चपेट में आने से कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस हो गईं।
विज्ञापन


आननफानन ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल कोशली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मंशा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में बिजली गिरने से 11 महिला समेत 13 लोग झुलस 

आजमगढ़ जिले के बेला इमादपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली गिर गई। घटना में 13 मजदूर झुलस गए। इनमें 11 महिलाएं हैं। एक साथ इतने लोगों पर बिजली गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सभी को पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed