फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Life of civilized education: Ram Iqbal

शिक्षा सभ्य समाज की प्राणवायु है: रामइकबाल

Sun, 09 Feb 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Life of civilized education: Ram Iqbal
नगरा। बाजार स्थित पृथ्वीराज चौहान के टूटे चबूतरे की खबर जानने के बाद शनिवार की शाम भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे, जहां घोषणा की कि मार्च के दूसरे सप्ताह में मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। मूर्ति अनावरण से पूर्व सुंदरीकरण कर दिया जाएगा। कहा कि जिस देश में शिक्षा का स्तर गिर जाता है, वह देश कभी ऊपर नहीं उठता है। उस देश का भविष्य अंधकारमय होता है। शिक्षा सभ्य समाज की प्राणवायु है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महापुरुषों के प्रति युवकों में जानकारी की चेष्टा कम देखी जा रही है। शिक्षा में बदलाव करके महापुरुषों के विषय में पाठ्यक्रम लागू होना चाहिए। युवकों से महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान के संबंध में चर्चा करने पर उनकी जानकारी शून्य रहती है। भारतीय संस्कृति को जाने बिना युवा देश की इतिहास और संस्कृति से परिचित नहीं हो सकते। युवाओं में भटकाव का यही कारण है। शिक्षा में नकल भी इसका एक कारण है। कहा कि जिले की नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। किसान अपना धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। बिचौलिए से खरीदारी की जा रही है, जिससे मजबूर होकर किसान 1400 से 1500 रुपये में अपना धान बिचौलियों को बेच रहा है। जिले के अस्पताल लूट का अड्डा बन चुका है। अस्पतालों पर दवा का पता नहीं है। सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में लगे हुए हैं। स्वच्छता अभियान भी जिले में दिखावा का रह गया है। गांवों एवं बाजारों की नालियां बजबजा रही हैं। अधिकारियों को फुर्सत नहीं है कि वह गांवों में जाकर जनता की समस्याएं सुनें और उसका निराकरण करें। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीता शरण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद नारायन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed