फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Letter sent for FIR against EO and accountant

Ballia News: ईओ व लेखाकार पर प्राथमिकी के लिए भेजा पत्र

Tue, 12 May 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Letter sent for FIR against EO and accountant
बलिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ईओ सुभाष कुमार व लेखाकार राजाराम रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 24 अप्रैल को नगर पालिका बलिया की तरफ से बिना मेरी सहमति व बिना पत्रावली पर हस्ताक्षर कराए मेसर्स केडी कन्सट्रक्शन, मऊ को 601384 रुपये का चेक काटा गया। लेखाकार राजाराम रावत के माध्यम से मेरे सामने प्रस्तुत किया गया। मैंने कई बार ईओ को साक्ष्य के साथ प्रस्तुत होने के लिए नोटिस दिया लेकिन वह स्पष्टीकरण नहीं दे सके। यह अनुशासनहीनता है। इससे नगर पालिका परिषद की छवि जनता में खराब हो रही है। ईओ अपने पद व विभागीय नियमों का दुरुपयोग करते हुए चेक काटा गया है। अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने आरोप लगाया कि ईओ व लेखाकार मिलीभगत से राजकोष का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed