{"_id":"6918d8fbcf7ddd645802e3c0","slug":"lekhpals-staged-a-sit-in-protest-presented-eight-point-demands-and-submitted-a-memorandum-ballia-news-c-190-1-bal1001-152164-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लेखपालों का धरना-प्रदर्शन, आठ सूत्री मांगें रखीं, ज्ञापन भी साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लेखपालों का धरना-प्रदर्शन, आठ सूत्री मांगें रखीं, ज्ञापन भी साैंपा
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सिकंदरपुर तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : ramnagar news
सिकंदरपुर/बैरिया/रसड़ा। लेखपालों ने शनिवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वहीं, मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान न होने पर लेखपालों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सिकंदरपुर में धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री रणजीत कुमार वर्मा ने किया।
धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे और सभी ने सामूहिक रूप से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान को उच्चीकृत करते हुए 2800 ग्रेड पे करने, पदोन्नति के अवसर बढ़ाने, विभागीय प्रमोशन प्रक्रिया को सरल बनाने, एसीपी 10 की विसंगतियों को तत्काल दूर करने, स्टेशनरी भत्ता व विशेष वेतन भत्ता बढ़ाने, तय यातायात भत्ता की जगह मोटरसाइकिल भत्ता देने आदि मांगें की।
विज्ञापन
संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल सरकारी मशीनरी की रीढ़ होते हैं, लेकिन सुविधाओं और पदोन्नति के मामले में लगातार उपेक्षित किए जा रहे हैं। सचिन यादव, प्रमोद गुप्ता, राधेश्याम, कौशलेंद्र पांडेय, नलिनी श्रीवास्तव, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। बैरिया में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दिया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,सत्यजीत यादव, राजेश यादव, उर्वशू कुमार, रवि रंजन कुमार, संजय कुमार वर्मा, प्रदीप पासवान, गिरिजा शंकर पांडे, विशाल कुमार, सौरभ कुमार राय, सचिन चौरसिया शामिल रहे। रसड़ा में आठ सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी रवि कुमार को सौंपा। अध्यक्ष मनीष कुमार गौतम, सुरेंद्र राणा, अजीत कुमार, दिलीप सिंह, अर्जुन राम, आशुतोष मौजूद रहे।

विभिन्न मांगों को लेकर सिकंदरपुर तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : ramnagar news