फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpal suspended for demanding 50,000 for a caste certificate.

Ballia News: जाति प्रमाणपत्र के लिए 50 हजार मांगने के मामले में लेखपाल निलंबित

Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for demanding 50,000 for a caste certificate.
हल्दी (बलिया)। तुरैहा जाति का जाति प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस मांगने के मामले में लेखपाल संदीप कुमार को दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर गोपेश तिवारी ने मामले की जांच कराई। इस मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ था।
सोमवार के अंक में अमर उजाला ने पेज संख्या दो पर ‘जाति प्रमाणपत्र के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच के उपरांत कार्रवाई का निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विकासखंड बेलहरी के सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने डीएम से मिलकर शिकायती पत्र देने के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध कराए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि परिवार के सदस्यों के जाति प्रमाणपत्र पूर्व में लगातार जारी होते रहे हैं। परिवार के कुछ सदस्यों के प्रमाणपत्र 2016 में भी बने थे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची में तुरैहा जाति क्रमांक 66 पर दर्ज है। इसके बावजूद जाति प्रमाणपत्र के लिए किए गए आवेदनों को पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने की बात कहकर बार-बार निरस्त किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रसाद का आरोप है कि प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के बाद उन्होंने लेखपाल से संपर्क किया तो प्रति आवेदन 50 हजार रुपये की मांग की गई।
बातचीत के दौरान वसूली गई रकम का हिस्सा तहसील के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने की बात कहे जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड होने का दावा किया है। उन्होंने जांच अधिकारी को ऑडियो उपलब्ध कराकर उसकी सत्यता की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed