फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lekhpal suspend against the charge of illegal activity

अवैध कब्जा कराने में लेखपाल निलंबित

Tue, 03 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 03 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
lekhpal suspend against the charge of illegal activity
सिकंदरपुर/नवानगर। मंगलवार को सिकंदरपुर में मुख्य तहसील दिवस जिलाधिकारी यशवंत राव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पुराने मामलों का निस्तारण न होने पर डीएम सख्त दिखे। इसमें नवानगर एबीएसए का वेतन रोकने का आदेश दिया। नवानगर, पंदह बीडीओ से जवाब मांगा गया है। वहीं एसडीएम सिकंदरपुर को 10 दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। अवैध कब्जा कराने में एक लेखपाल को मौके से ही निलंबित कर दिया। इस दौरान
विज्ञापन


कुल 145 मामले आए। इसमें से पांच मामलों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान डीएम ने मुख्य तहसील दिवस में अनुपस्थित सिकंदरपुर अधिशासी अधिकारी अविनाश मल्ल का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया। वहीं क्षेत्र के कोदई गांव के लेखपाल सुभाष राम को ग्राम समाज की भीटे की जमीन पर अवैध कब्जा कराने पर मौके पर भी निलंबित कर दिया। जबकि तहसील दिवस में निपनिया गांव के प्रकरण में गलत रिपोर्ट देने पर बांसडीह में तैनात लेखपाल शिवजी यादव के निलंबन की कार्रवाई के लिए  एसडीएम रतिभान को पत्र देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष को क्षेत्र के गांवों में विवादित जमीनों की सूची उपलब्ध नहीं कराने पर फटकार लगाई और तत्काल सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



लेखपालाें पर नियंत्रण नहीं होने पर एसडीएम को फटकार लगाई। इस दौरान डीएम ने मौके पर ही चंदावर निवासी नि:शक्त रंजीत राम को इंदिरा आवास आवंटित किया। तहसील दिवस पर आए चकखान निवासी प्रमोद शंकर सिंह ने शिकायत की कि अवकाश प्राप्त लेखपाल मुद्रिका राम लेखपाल आवास खाली नहीं कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया। वहीं मिल्की मुहल्ला के दर्जनों ग्रामीणों ने  शिकायत की कि एक माह से मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप है। डीएम ने तत्काल विद्युत आपूर्ति संचालित करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मौके पर एएसपी केसी गोस्वामी, सीएमओ डा. पीके सिंह, तहसीलदार गुलाम सरवर, पीडी प्रमोद कुमार यादव, नायब तहसीलदार आलोक कुमार, आरटीओ अरूण कुमार, पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र , कृषि अधिकारी जेपी यादव, डीएसओ रामेंद्र समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी रामानुज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर 37 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।          इनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed