{"_id":"b2d3f021891cc0e3b6c57ff2b022358c","slug":"lekhpal-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Sat, 30 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में करीब एक सप्ताह से चल रहे लेखपालों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने लेखपालों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए उसका समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है। लेखपालों ने चेताया कि अगर जिला प्रशासन ने हमारी मांगें 31 मई तक नहीं मानी तो हम विभिन्न कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर जिले के सभी कार्यालयों को बंद कराएंगे।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल करीब एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन जिला प्रशासन अपने कान में तेल डालकर सोने का कार्य कर रहा है। कहा कि बांसडीह में लेखपाल फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसे वापस नहीं लिया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। एक जून से लेखपाल संघ के मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रिीयल संघ के साथ समस्त कर्मचारी संगठनों ने धरने में शामिल होने की घोषणा की है।
सभा के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि लेखपाल के उपर दर्ज किए गए एफआईआर को तत्काल वापस किया जाए साथ ही अन्य मांगों को भी माना जाए। इस मौके पर लक्ष्मीकांत यादव, सुग्रीव यादव, हरिकेश सिंह, रविंद्र यादव, जिलामंत्री रामपूजन राम, विपिन बिहारी राय आदि ने धरना सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता निर्भय नारायण सिंह तथा संचालन मुन्ना राम ने किया।