फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land verification of 38 thousand farmers could not be done

Ballia News: 38 हजार किसानों का नहीं हो सका भूमि का सत्यापन

Wed, 01 May 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Land verification of 38 thousand farmers could not be done
बलिया। जिले में अभी भी किसान सम्मान निधि के 38 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त नहीं हो सका है। कृषि विभाग की ओर से कई बार अभियान भी चलाया गया लेकिन राजस्व विभाग की सुस्ती से लैंड सीडिंग (भूमि का सत्यापन) नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों डाटा दुरुस्त करने को लेकर समय-समय पर कृषि व राजस्व विभाग की ओर से अभियान चलाया गया लेकिन यह कार्य दो विभागों के सिस्टम में फंस कर रह गया है। केंद्र सरकार का किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की ई-केवाईसी व खतौनी की मैपिंग कर लैंड सीडिंग का निर्देश है।
विज्ञापन

ई केवाईसी का कार्य तो कृषि विभाग करता है लेकिन राजस्व विभाग की ओर से लैंड सीडिंग को सुस्ती बरती जाती है। आलम यह है अभी जिले के 38 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त नहीं है। ऐसे किसान आज भी कभी कृषि विभाग तो कभी राजस्व विभाग के दफ्तरों का चक्कर काटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कुल किसानों की संख्या - 495654
पहली किस्त पाने वाले किसान - 460506
16 वीं किस्त पाने किसान - 153135
-----------------
किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों का डाटा दुरुस्त किया जाना है, लेकिन अभी भी काफी संख्या में किसानों की ओर से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। जबकि ई केवाईसी के साथ ही लैंड सीडिंग आवश्यक है। चुनाव बाद किसानों का डाटा दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरु किया जाएगा। - पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed