फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knife in the fight, two people injured

मारपीट में चले चाकू, दो लोग घायल

Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Knife in the fight, two people injured
सुखपुरा। कस्बे के पुरापर मोहल्ले में सोमवार की शाम लड़कों की बहसबाजी में दो परिवार में मारपीट हो गई। एक व्यक्ति ने चाकू मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों की स्थिति नाजुक होने के कारण उनको वाराणसी रेफर कर दिया। सुखपुरा पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को दो परिवारों के लड़के बहसबाजी कर रहे थे। दोनों में मारपीट शुरू हो गई तो दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। इसमें एक पक्ष के अरमान ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें एकराम (55) एवं जियाउद्दीन (22) चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष के हैदर अली व माजिद को हिरासत में लिया, जबकि अरमान फरार हो गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed