फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   knife attack on beggar

भिखारी को युवक ने चाकू से मार किया जख्मी

Fri, 27 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
knife attack on beggar
लालगंज। दोकटी गांव में शुक्रवार को भीख मांगने आए भिखारी को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर दोकटी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिहार के गरखा थानाक्षेत्र के अखड़ा मिल्की गांव निवासी भोला साईं (45) बैरिया थानाक्षेत्र के रकबा टोले में रहता है। वह भीख मांगकर जीवनयापन करता है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोकटी गांव में भीख मांग रहा था। इसी बीच गांव का अजित दुबे उर्फ राहुल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाने के एसआई मोतीलाल ने बताया कि धारा 307, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जब उसकी दिमागी हालत बिगड़ती है तो वह ऐसी हरकत करता है। इसके पहले भी वह एक बार ऐसी ही घटना कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed