फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kislay and Shubham of the district became IAS, Shrishti became IPS

जिले के किसलय व शुभम बने आईएएस, श्रृष्टि बनी आईपीएस

Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kislay and Shubham of the district became IAS, Shrishti became IPS
चिलकहर क्षेत्र के हजौली निवासी आईएएस बना किसलय सिसोदिया। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद के तीन होनहारों ने यूपीएससी की ओर से आयोजि सिविल सर्विसेज की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। दो युवाओं का जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयन हुआ वहीं, एक छात्रा का चयन आईपीएस के लिए हुआ है। इन तीन परिवारों के साथ ही संबंधित गांव आसपास के इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

किसान का बेटा बना आईएएस
गड़वार ब्लॉक के हजौली गांव निवासी किसान सत्येंद्र सिंह का पुत्र किसलय सिसोदिया का चयन आईएएस में हुआ है। किसलय ने देवस्थली विद्यापीठ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट करने के बाद टीडी कॉलेज से बीएससी की। इसके बाद करीब तीन वर्षों से वाराणसी में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे थे। पहले प्रयास में प्री निकलने के बाद मेंस में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद किसलय ने हिम्मत नहीं हारी और दूसरी बार सिविल सर्विसेज 2021 में 383वां रैंक हासिल कर आईएएस के लिए चयन पाया है। किसलय के चाचा व शिक्षण अरुणेंद्र सिंह ने बताया कि उसके चयन से पूरे परिवार में खुशी है।
विज्ञापन

बीटेक करने के बाद बने आईएएस
जिले के पांडेयपुर जनाड़ी गांव निवासी सत्येंद्र शुक्ल के पुत्र शुभम शुक्ला ने चौथे प्रयास में सफलता पाई और आईएएस के चयनित हुए। शुभम ने बताया कि उसके पिता नौकरी करते हैं। कोलकाता में रहकर हाईस्कूल व इंटर करने के बाद राजस्थान स्थित बीच पलानी से मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग से 2018 में बीटेक किया। बताया कि बीटेक अंतिम वर्ष से ही आईएएस की तैयारी करने लगा। तीन बार में सफलता तो नहीं मिली, लेकिन इस बार 43वीं रैंक के साथ सफलता मिली। बता दें कि शुभम के चाचा आनंद स्वरूप शुक्ला प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शुभम की सफलता पर परिवार के साथ ही पूरे गांव में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशियर की बेटी बनी आईपीएस
दुबहड़। ब्लॉक के शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासी व रेलवे कैशियर प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री श्रृष्टि सिंह ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2021 में 180 वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनी हैं। श्रृष्टि ने बरेली से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट करने के बाद एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई से बीएससी किया। यहां व गोल्ड मेडलिस्ट भी रही। इसकी जानकारी होते ही शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी प्रमोद सिंह के दरवाजे पर सोमवार की शाम खुशी का माहौल रहा। दरवाजे पर मौजूद सृष्टि सिंह के दादा रामचंद्र सिंह एवं ललू सिंह को क्षेत्र के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्रृष्टि के चाचा व सेवायोजन योजन विभाग के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रृष्टि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के साथ मेधावी रही। इस मौके पर शिवपुर दियर नई बस्ती के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, धनजी यादव, टुनटुन सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय सहिं, मनू सिंह, शत्रुघ्न पांडेय, राजेंद्र पांडेय, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, बसंत सिंह, विजेंद्र यादव, छोटक सिंह, बब्बन विद्यार्थी, गुड्डू सिंह आदि ने बधाई दी।

दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासिनी आईपीएस बनी श्रृष्टि सिंह।

दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती निवासिनी आईपीएस बनी श्रृष्टि सिंह।- फोटो : BALLIA

यूपीएससी की परीक्षा में सफल शुभम शुक्ला।

यूपीएससी की परीक्षा में सफल शुभम शुक्ला।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed