{"_id":"617adcb223a6886a9d1a089c","slug":"kishore-not-found-even-after-48-hours-ballia-news-vns6198055138","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी नहीं मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी नहीं मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी गांव निवासी रामप्रवेश यादव के इकलौते पुत्र हिमांशु यादव (14) को ढूंढ़ने के लिए तुर्तीपार स्थित सरयू नदी में बृहस्पतिवार को भी एनडीआरएफ की टीमें लगी रहीं, लेकिन पता नहीं चल सका। हिमांशु को नदी में कूदे 48 घंटे से ऊपर हो गया। एनडीआरएफ की दो टीमें बुधवार से लगी हुई है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाराडीह निवासी हिमांशु यादव मंगलवार की सुबह किसी काम के लिए घर से निकला, लेकिन वह शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन शुरु की। कहीं भी पता न चलने पर इसकी सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। मंगलवार की शाम को तुर्तीपार पुल से कूदते हुए एक किशोर को मल्लाहों ने देखा था। इसकी सूचना उभांव पुलिस को दी। उभांव पुलिस ने इसकी सूचना आसपास के थानों को दी। स्थानीय थाने से मिली सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर साइकिल की पहचान की। एसओ आरएस नागर ने बताया कि मंगलवार को किशोर नहीं मिल पाने पर बुधवार की दो टीमें बुलाई गईं। टीमों ने हल्दीरामपुर से लेकर कठौड़ा तक तलाश की, लेकिन अभी कहीं पता नहीं चल पाया है।